जिला धार से पाटीदार की रिपोर्ट मनावर
मनावर (निप्र) :- भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ एवं कद्दावर आदिवासी नेत्री, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल (किराड़े) को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम में उन्हें शामिल कर संगठन ने उनके महत्व को मान्यता दी है। उनके के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण एवं जनसेवा के संकल्प से निश्चित रूप से पार्टी संगठन को सहयोग और मजबूती मिलेगी। उनकी नियुक्ति की जानकारी हवा की तरह दूर
दूर तक फैल गई और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में भाजपा, भाजयुमो, एबीवीपी, महिला मोर्चा सहित पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ, प्रकल्प, गणमान्य नागरिको, शुभचंतको, आदि ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटी एवं बधाई दी। पार्टी संगठन द्वारा महत दिए जाने पर श्रीमती बघेल ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार मानते हुए कहा कि संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उस खरा उतरने का निष्ठा के साथ पूरा प्रयास करूंगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







