अग्निवीर आर्मी टेक्निकल में चयनित हुए लोकेश पंचोली, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

SHARE:

दिनेश शुक्ला
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
आलोट क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवा लोकेश पंचोली का भारतीय सेना के अग्निवीर (आर्मी टेक्निकल) पद पर चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है। प्रशिक्षण के लिए रवाना होने से पूर्व गांववासियों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लोकेश पंचोली के पिता शांतिलाल तेली, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खामरिया (आलोट) के प्राचार्य हैं। लोकेश ने कक्षा 11 तक की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राप्त की तथा कक्षा 12 महावीर स्कूल, आलोट से उत्तीर्ण की। वे राष्ट्रीय स्तर के आर्म रेसलिंग खिलाड़ी भी हैं।

विशेष उल्लेखनीय बात यह है कि लोकेश ने सेना भर्ती की संपूर्ण तैयारी किसी बड़े कोचिंग संस्थान की सहायता के बिना, अपने स्वयं के प्रयासों, दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम के बल पर आलोट में रहकर ही की। उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।

इस अवसर पर भीमगढ़ के वर्तमान सरपंच गणेश लाल पुरबिया, पूर्व सैनिक राधेश्याम जाट, वरिष्ठ व्याख्याता भगवान लाल तेली, शिक्षक संघ नेता किशन लाल व्यास, जवाहर नवोदय विद्यालय खामरिया (आलोट) की उप प्राचार्य सुचिता खुराना, पुस्तकालय प्रभारी मनोज कुमार जोशी तथा महावीर स्कूल आलोट के प्राचार्य मनोज कुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने लोकेश को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।

ग्रामीणों एवं शिक्षकों ने विश्वास व्यक्त किया कि लोकेश पंचोली भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवा देकर क्षेत्र, विद्यालय और परिवार का नाम गौरवान्वित करेंगे। उनके चयन से पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment