ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

SHARE:

रामचंद्र रावत
केसरिया हिंदुस्तान/ब्यूरो प्रभारी महाराजगंज

महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के गुरली–समगढ़वा रेलवे ट्रैक पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में लगभग 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे रेलवे के वॉचमैन ने सिसवा बाजार–खड्डा रेलखंड पर किलोमीटर संख्या 324/0-4 के पास एक व्यक्ति के ट्रेन संख्या 55096 की चपेट में आने की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोठीभार थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जहां रेलवे ट्रैक के किनारे वृद्ध का शव पड़ा मिला।
जांच के दौरान मृतक की पहचान कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लगभग 65 वर्षीय वृद्ध के रूप में हुई। वह रेलवे ट्रैक के समीप पहुंच गया और ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment