हसदेव क्षेत्र के सिविल विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप, जांच की मांग

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी/मनेंद्रगढ़

युवा कांग्रेस एमसीबी के जिला अध्यक्ष हफीज मेमन ने हसदेव क्षेत्र के सिविल विभाग में पदस्थ अधिकारियों पर गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शासन-प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में हफीज मेमन ने आरोप लगाया है कि सिविल विभाग में स्टाफ ऑफिसर, इंजीनियर और सहायक इंजीनियर जैसे अधिकारी लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं, जिससे विभागीय कार्यों में पारदर्शिता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि विभाग में निविदा और कार्य आवंटन प्रक्रिया में अनियमितताएं बरती जा रही हैं तथा कुछ ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि डोला नगर पंचायत क्षेत्र में पानी वितरण कार्य के लिए जारी कार्यादेश के तहत प्रतिदिन 30 ट्रिप टैंकर पानी आपूर्ति का प्रावधान है, लेकिन वास्तविकता में कम ट्रिप होने के बावजूद कागजों में अधिक ट्रिप दर्शाई जा रही है। इससे शासन के धन का दुरुपयोग होने की आशंका है। हफीज मेमन ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में लगभग 3.65 करोड़ रुपये की लागत से हुए विद्युत एवं जेकेडी क्वार्टर मरम्मत कार्य में भी नियमों की अनदेखी कर पसंदीदा ठेकेदार को लाभ पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर आम जनता परेशान है। ऐसे में शासन को तत्काल संज्ञान लेकर विभागीय कार्यप्रणाली की जांच कर पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment