संजय रैकवार | जिला ब्यूरो
दमोह। कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 8 लाख 77 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में उड़ीसा निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीएसपी एच.आर. पांडे एवं थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में 23-24 जून 2026 की रात्रि मुखबिर की सूचना पर सीताबाबली मरपटा स्थित विद्युत मंडल सब स्टेशन के सामने घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपी मिथुन नाग (27 वर्ष), लालू हरिपाल (45 वर्ष) एवं प्रशांत नाग (22 वर्ष) निवासी ग्राम किरकिधी, थाना मानमुडा, जिला बौद्ध (उड़ीसा) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया।
आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्रमांक 604/2026 दर्ज कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







