घनश्याम कुमार जिला ब्यूरो पत्रकार बनारस उत्तर प्रदेश से।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गंगा चबूतरा पर योग सिखाया गया, वहीं पूरी दुनिया में योगा धूमधाम मनाया गया,गंगा के शिवालयों, देवालयों,और गंगा चबूतरा पर भी नदियों के पुनर्जीवन का संदेश देते हुए योग करते हुए देखे गए, वाराणसी के सूजाबाद स्थित गंगा किनारे भारत सरकार प्रधानमंत्री मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत महानिदेशक राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नई दिल्ली के निर्देशन में समस्त पांच राज्यों में चल रहे परियोजना के अंतर्गत जिला गंगा समिति वाराणसी,पूर्व जिलाधिकारी,एवं कमिश्नर कौशल राज शर्मा के कार्यकाल में डिस्ट्रिक्ट गंगा कमेटी सदस्य दर्शन निषाद और स्थानीय माँ गंगा प्रहरी ट्रस्ट, वाराणसी के सहयोग से गंगा चबूतरा बनाया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य गंगा स्वच्छता जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, डाल्फिन संरक्षण, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना, अपशिष्ट जल का पुनः उपयोग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाली पानी का मुद्रीकरण, आजीविका सुधार, पर्यटन, डाल्फिन सफारी, होम स्टे,संस्कृति विरासत,घाटों पर पूजा-आरती,माँ गंगा आरती, त्यौहार,के साथ-साथ संस्कृति बचे, घाटों पर परंपरा और आस्था से जुड़ी गतिविधियां चलती रहे, यही गंगा चबूतरा का मुख्य उद्देश्य है,इससे संबंधित कार्यक्रम का डीजीसी, और भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा शासन को रिपोर्ट भी भेजा जाता है, इसके लिए दर्शन निषाद को मोदी जी सम्मानित कर चुके है,मन के 100वें एपिसोड में गंगा प्रहरी की सराहना किए आज योग दिवस, के अवसर पर गंगा चबूतरा पर जलयोग महागुरु संत प्रमुख श्री छेदी स्वामी,पूर्व राष्ट्रीय सेवा कर्मी राजेश निषाद, जिला परियोजना अधिकारी चंदौली द्वारा भव्य योग प्रोग्राम के तहत योगा सिखाये गए,योगी छेदी बाबा ने कहा कि लंबी उम्र की चाह रखने वाले, निरंतर योग करें, और बुढ़ापे में भी युवा अवस्था का एहसास होगा, बीमार नहीं होंगे शीर्षासन, ताड़ासन, अनुलोम- विलोम,वृक्षाआसन, और सबसे महत्वपूर्ण सूर्य नमस्कार भी सिखाये गए, बाबा जी द्वारा योग की किताब भी लिखी गई है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







