प्रखर छात्र नेता कार्तिकेय गुप्ता बने बांदा के नए जिला संयोजक

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से राधेश्याम गुप्ता
_बांदा में 22 हजार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी विद्यार्थी परिषद: कार्तिकेय गुप्ता_
बांदा/कानपुर, 22 जून 2026
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कानपुर प्रांत के चार दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग के अंतिम सत्र में नवीन सांगठनिक दायित्वों की घोषणा की गई। कानपुर के प्राणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (PSIT) में 19 जून से 22 जून तक चले इस विशेष प्रशिक्षण वर्ग में बांदा के जुझारू और ऊर्जावान छात्र नेता कार्तिकेय गुप्ता को जिला संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस चार दिवसीय अभ्यास वर्ग में प्रांत के सभी जिलों से आए प्रमुख कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, सांगठनिक कार्यपद्धति और वैचारिक सुदृढ़ता हेतु विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
नवीन दायित्व मिलने पर कार्तिकेय गुप्ता ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व, विभाग संगठन मंत्री और सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा:
“संगठन ने मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को जिला संयोजक का जो महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व सौंपा है, उसका मैं पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूँगा। बांदा की छात्रशक्ति और युवाओं की किसी भी प्रकार की शैक्षणिक समस्या के समाधान के लिए विद्यार्थी परिषद सदैव अग्रिम मोर्चे पर खड़ी रहेगी।”
बांदा में इस वर्ष की भीषण गर्मी और बदलते मौसम चक्र को देखते हुए उन्होंने एक ऐतिहासिक संकल्प भी लिया। कार्तिकेय गुप्ता ने घोषणा की कि इस सत्र में अभाविप छात्रशक्ति को एकजुट कर पूरे बांदा जिले में 22 हजार पौधे लगाएगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा और प्रभावी संदेश समाज के बीच जाए। जिला संयोजक कार्तिकेय गुप्ता के बांदा आगमन पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर किया भव्य स्वागत ।
अभ्यास वर्ग के समापन सत्र में अभाविप बांदा विभाग के अन्य प्रमुख दायित्वों की भी घोषणा की गई, जो इस प्रकार हैं:
प्रांत एग्रीविज़न सह प्रमुख: डॉ विज्ञा मिश्रा
प्रांत प्रतियोगी छात्र प्रमुख : डॉ अशोक सिंह परिहार
विभाग प्रमुख: डॉ. पवन त्रिपाठी
विभाग संयोजक: कमल रंजन शुक्ला
जिला प्रमुख: डॉ. शैलेष सिंह
तहसील प्रमुख बांदा : डॉ. कुंदन सिंह व संयोजक: अभय साहू
तहशील प्रमुख अतर्रा : डॉ वीरेंद्र दीक्षित व संयोजक क्षितिज कुरील
तहशील प्रमुख नरैनी: डॉ श्रीनिवास गर्ग व संयोजक राहुल द्विवेदी
तहशील प्रमुख बबेरू: डॉ सीमा श्रीवास्तव व संयोजक अश्वनी यादव
तहशील प्रमुख पैलानी : जगदीश पाल व निखिल सिंह
कार्तिकेय गुप्ता को जिला संयोजक बनाए जाने और बांदा की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा से स्थानीय छात्रों और परिषद के कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष की लहर है। सभी ने नए दायित्वधारी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई