रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली |जिले के ग्राम पंचायत क्षेत्र गजरा बहरा में सड़क, प्रदूषण और जनसुविधाओं की समस्याओं को लेकर बड़ा जनआंदोलन होने जा रहा है। युवा समाज सेवा संगठन समिति ने 25 जून 2026 को कोयला परिवहन वाहनों को रोककर आंदोलन करने का ऐलान किया है।संगठन का आरोप है कि वर्षों से क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं, धूल-डस्ट प्रदूषण से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है और आवागमन की गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों और कंपनियों द्वारा स्थायी समाधान नहीं किया गया।
इस बीच जन उड़ान पार्टी ने भी इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर मिश्रा ने कहा है कि क्षेत्र की जनता की जायज मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और सड़क, प्रदूषण तथा मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए।
आंदोलनकारियों का कहना है कि यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के अधिकारों, सुरक्षित सड़क और प्रदूषण मुक्त वातावरण की मांग को लेकर किया जा रहा है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







