जनपद स्तरीय कुकिंग कंपटीशन संपन्न

SHARE:

पत्रकार गोपाल राठौड़

गंधवानी- शासन के निर्देश अनुसार आज दिनांक 23 जून 2026 को जनपद स्तर पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति अंतर्गत कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कुकिंग प्रतियोगिता में जनपद पंचायत गंधवानी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में संचालित समूहों रसोईयनो के द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया गया गंधवानी विकास खंड अंतर्गत संचालित समस्त समूह को प्रतियोगिता में आमंत्रित किया गया था जिसमें से 40 समूह के द्वारा के द्वारा भाग लिया गया
उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ किया गया उक्त कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्रीमती कमला धारवे जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सावित्री मंडलोई शिक्षा समिति अध्यक्ष जनपद पंचायत गंधवानी श्री नेपाल जी मंडलोई ,श्री मुकेश जी पाटीदार मंडल अध्यक्ष भाजपा श्री संजय जी धरवाल मंडल उपाध्यक्ष श्री राकेश जी मोटसरा जिला उपाध्यक्ष भाजपा धार निलेश जी राठौड़ दीपक जी पांडे जिला महामंत्री भाजपा शांतिलाल जी एस्के आदि एवं पत्रकार गण हरिओम जी मालवीय गौरव जी वर्मा सोनू जी गुप्ता विक्रम जी डाबी अर्चना डाबी विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित रहे
कार्यक्रम में उपस्थित विशेष श्रीमती कमला धारवे, श्री मुकेश जी पाटीदार, राकेश जी मोटासरा नेपाल जी मंडलोई,निलेश जी राठौड़ द्वारा कार्यक्रम के संबंध में संबोधन दिया गया संबोधन में सभी के द्वारा समूह को अवगत कराया गया एवं कहा गया कि आप विद्यालय में सभी बच्चों को प्रतिदिन स्वादिष्ट एवं गुणवत्ता युक्त भोजन प्रदान करें ताकि बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास अच्छे से हो सके आप प्रतिदिन शासन की योजनाओं का लाभ बच्चों को दें एवं स्वच्छता एवं शुद्धता का विशेष ध्यान आज जिस तरह से आप सभी प्रतियोगिता में भजन बनाकर ले हो इसी प्रकार प्रतिदिन विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को भी स्वादिष्ट भोजन बनाकर खिलाएं ताकि बच्चे विद्यालय निरंतर आ सके
जनपद स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित समस्त समूह के द्वारा अपने-अपने भोजन के स्टाल लगाए गए एवं उनके भोजन की गुणवत्ता जचने हेतु पांच लोगों की समिति गठित की गई 40 समूह के भोजन को जांच समिति के द्वारा चेक कर उसकी गुणवत्ता की जांच की गई तत्पश्चात उन्हें पुरस्कार हेतु चयनित किया गया शासन द्वारा निर्धारित प्रथम पुरस्कार₹5000 द्वितीय पुरस्कार दो 01 ₹3000 तृतीय पुरस्कार 03 ₹2000 एवं सांत्वना पुरस्कार 03 प्रदान किए गए साथ ही प्रतियोगिता में चयनित समूह को प्रमाण पत्र भी दिए गए
उक्त कार्यक्रम में श्रीमती राधा डावर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गंधवानी , रमेश चंद्र मोलेश्वर बीआरसी गंधवानी विश्वजीत मालवीय प्राचार्य मॉडल स्कूल गंधवानी मांगीलाल सूर्यवंशी श्रीमती यशोदा परमार श्रीमती आशा जामोद श्री गंभीर सिंह मौर्य बीएससी जनपद शिक्षा केंद्र गंधवानी एवं सुश्री प्रमिला नागर देवेंद्र कुमार साहू कमल मुवेल सुरेश धारवे विक्रम सिंह मुवेल प्रेम सिंह चौहान आदि सम्मिलित रहे कार्यक्रम का संचालन श्रीमती यशोदा परमार बीएससी जनपद शिक्षा केंद्र गंधवानी द्वारा किया गया

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई