संवादाता दिलीप बिरला
सनावद। ग्रीन वैली हायर सेकेंडरी स्कूल, कानापुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा निर्धारित Capacity Building Programme (CBP) एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षण कर्ता का स्वागत संस्था के एकेडमिक डायरेक्टर श्री सीताराम पटेल ने एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री हुकुम पटेल द्वारा पुष्पगुच्छ से किया गया ।कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के व्यावसायिक विकास, नवीन शिक्षण पद्धतियों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना था। CBSE द्वारा ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने और कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों, दक्षता आधारित शिक्षा (Competency Based Learning), विद्यार्थियों के समग्र विकास, रचनात्मक एवं आलोचनात्मक चिंतन तथा प्रभावी मूल्यांकन पद्धतियों की जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन श्री प्रतीक दुबे द्वारा किया गया जिसमें श्री दुबे जी ने विभिन्न गतिविधियों एवं उदाहरणों के माध्यम से प्रशिक्षण को रोचक एवं उपयोगी बनाया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई शैक्षणिक चुनौतियों के अनुरूप स्वयं को विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।
प्रशिक्षण में विद्यालय के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत लाभदायक बताते हुए CBSE एवं विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







