दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/उप संपादक सिंगरौली अनुरोध शुक्ला
सिंगरौली/देवसर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देवसर ब्लॉक मुख्यालय स्थित एसडीएम कार्यालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय उपवास एवं विरोध कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवसर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण उपवास रखकर लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा का संदेश दिया। इस दौरान वक्ताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखने तथा चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि होती है और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जोखन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनरेश द्विवेदी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह पैगाम, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मिश्रीलाल गुप्ता, दिलीप पाठक, शिव कुमार पटवा, लल्ला बैश, मंडलम अध्यक्ष सीपी सिंह, युवा कांग्रेस नेता प्रज्ञान चतुर्वेदी, बीडी शर्मा, राम कृपाल विश्वकर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष गुलाम नबी, संजय द्विवेदी, सोशल मीडिया प्रभारी अनिल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर नेताओं ने “लोकतंत्र बचाओ–संविधान बचाओ” का संदेश देते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







