धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति अपनी संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए विदिशा पुलिस की डायल-112 सेवा ने सिरोंज क्षेत्र में रास्ता भटक गई 06 वर्षीय बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया।शाम लगभग 05 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिरोंज क्षेत्र के बाजार में एक 06 वर्षीय बालिका अकेली मिली है, जो अपने घर का रास्ता भटक गई है तथा उसे पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही सिरोंज क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरवी वाहन को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।सूचना पर डायल-112 स्टाफ सैनिक पिंटू यादव एवं पायलट मनोज झा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और बालिका को संरक्षण में लिया। इसके बाद जवानों द्वारा बालिका को एफआरवी वाहन में बैठाकर आसपास क्षेत्र में उसके परिजनों की तलाश एवं लोगों से पूछताछ की गई।सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप बाजार क्षेत्र में ही बालिका के परिजन मिल गए। बालिका द्वारा पहचान एवं आवश्यक सत्यापन उपरांत उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बालिका अपने पिता के साथ बाजार आई हुई थी, लेकिन भीड़भाड़ के दौरान उनसे बिछड़ जाने के कारण रास्ता भटक गई थी। समय रहते डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से बालिका सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सकी।विदिशा पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है तथा किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 सेवा तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







