CSR मद से सरई में निःशुल्क मोबाइल मेडिकल वैन सेवा शुरू, हर गुरुवार MBBS डॉक्टर देंगे उपचार

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली |नगर परिषद सरई के वार्ड क्रमांक 6 में जरूरतमंद नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्थानीय कोयला खनन कंपनियों के CSR मद से निःशुल्क मोबाइल मेडिकल वैन सेवा की शुरुआत कर दी गई है।
यह मेडिकल वैन प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक वार्ड-6 स्थित रेल्वे गेट के पास उपलब्ध रहेगी। वैन में MBBS चिकित्सक मौजूद रहेंगे जो नागरिकों को प्राथमिक उपचार, सामान्य जांच एवं परामर्श की सुविधा निःशुल्क प्रदान करेंगे।इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए रमापति जायसवाल ने बताया कि, “यह एक छोटा सा प्रयास है जो नगर के नागरिकों को सादर समर्पित है। हमारा उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को उनके क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।गौरतलब है कि इस सेवा के शुरू होने से वार्ड-6 एवं आसपास के रहवासियों को छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय नागरिकों ने इस जनहितैषी पहल का स्वागत किया है।आयोजकों ने सभी जरूरतमंद नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित दिन एवं समय पर पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment