पत्रकार गोपाल राठौड़
गंधवानी, 11 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष” अभियान के अंतर्गत आज भाजपा धार ग्रामीण जिले के गंधवानी सीएम राइज स्कूल में प्रगति पथ यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भाजपा द्वारा 5 जून से 21 जून तक देशभर में जनसंपर्क, सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रगति पथ यात्राएं भी शामिल हैं। इसी के तहत गंधवानी के सीएम राइज स्कूल में निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया
बिल्डिंग का निर्माण लगभग 22 करोड़ 94 की लागत से हो रहा है
गंधवानी क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा के लिए अन्य जगह नही जाना होगा युवाओं को भविष्य में अच्छी शिक्षा प्राप्त होगी
साथ ही पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण तथा गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा है।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया
कार्यक्रम के अतिथि मोहनलाल पाटीदार करन रावत भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश मोटसरा मोहन आर्य मंडल अध्यक्ष मुकेश पाटीदार मयंक खंडेलवाल संतोष जमादारी महामंत्री दीपक पांडे भारत भिड़े शिवपाल आर्य ऋषभ पाटनी दिनेश चौहान प्रकाश चावला रवि आर्य मनोज शर्मा साथ ही सीएम राइज के प्राचार्य डावर सर स्टाप निर्माणाधीन बिल्डिंग के इंजीनियर रोहित राठौड़ मेनेजर मौजूद रहे
सभी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी हरिओम मालविया ने दी
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







