जल गंगा संवर्धन अभियान रतलाम ,सेजावता की प्राचीन बावड़ी पर हुआ श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977 866230

जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, सेजावता द्वारा ग्राम में स्थित प्राचीन बावड़ी पर श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाकर बावड़ी संरक्षण का कार्य किया गया।
जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक श्री शिव प्रसाद मालवीय ने कहा कि प्राचीन बावड़ियों का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इन जल संरचनाओं के संरक्षण से हम बड़े स्तर पर जल संरक्षण सुनिश्चित कर सकते हैं तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों को सुरक्षित रख सकते हैं।
जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा समिति के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामुदायिक प्रयास समाज में सकारात्मक प्रेरणा एवं जागरूकता का वातावरण निर्मित करते हैं।
विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने समिति सदस्यों एवं ग्रामवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
परामर्शदाता प्रदीप बिड़वाल, समिति संरक्षक भगवान सिंह, अध्यक्ष कृष्णेन्द्र सिंह पंवार, सोनू अटोलिया, सरपंच गोपाल डाबी, उपसरपंच गणेशलाल मालवीय, राधेश्याम उपाध्याय, युवराज सिंह पंवार, जितेन्द्र सिंह राठौर, चरण सिंह पंवार, मंगल गिरी, दिलीप सिंह सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment