रतलाम थाना पिपलोदा — चोरी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, ₹5.75 लाख का चोरी गया मशरूका बरामद, आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866230

पड़ोसी ही निकला चोर — रात्रि में चद्दर हटाकर सुने घर में घुसकर की थी चोरी

जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपलोदा निरीक्षक रमेश कोली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की एक वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया सम्पूर्ण मशरूका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

फरियादिया इतरीबाई निवासी झाला नगर, पिपलोदा के घर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा छत के ऊपर से चद्दर हटाकर प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना पिपलोदा पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया एवं संदेह के आधार पर फरियादिया के घर के पास रहने वाले जितेन्द्र पिता कारूलाल बागरी निवासी झाला नगर, पिपलोदा को शासकीय अस्पताल पिपलोदा के सामने से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई लोहे की पेटी, नगदी एवं चांदी के आभूषण बरामद किए गए।

*गिरफ्तार आरोपी–*
*1.* जितेन्द्र पिता कारूलाल बागरी, उम्र 23 वर्ष निवासी – झाला नगर, पिपलोदा जिला रतलाम

*कुल चांदी के आभूषणों का वजन – 1 किलो 911 ग्राम*
*कुल जप्त मशरूका कीमत – लगभग ₹5,75,000/-*

*सराहनीय भूमिका–* उक्त कार्रवाई में निरीक्षक रमेश कोली (थाना प्रभारी पिपलोदा), उपनिरीक्षक रूपसिंह शक्तावत, सहायक उपनिरीक्षक नीलिमा प्रभा, आरक्षक अभय चौहान, आरक्षक विजयपाल सिंह एवं आरक्षक प्रेम मीणा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई