विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण का अवसर, हेल्प डेस्क से मिलेगा मार्गदर्शन.
सवांददाता बसंत प्रजापत
भीकनगांव। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भीकनगांव में सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। तकनीकी शिक्षा एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी DSD पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के साथ त्रुटि सुधार की सुविधा भी 30 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
संस्था के प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन के बाद चॉइस फिलिंग करना अनिवार्य है। आईटीआई भीकनगांव में वर्तमान में संचालित विभिन्न ट्रेडों में कुल 152 सीटें उपलब्ध हैं। सीमित सीटों को देखते हुए अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है।
संस्थान में इलेक्ट्रीशियन (2 वर्षीय), फिटर (2 वर्षीय), कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) (1 वर्षीय), मैकेनिक इलेक्ट्रिकल व्हीकल (2 वर्षीय) तथा सोलर टेक्नीशियन (1 वर्षीय) ट्रेड संचालित हैं। इन सभी ट्रेडों में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए संस्थान परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। यहां विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेडों की जानकारी, आवश्यक दस्तावेजों की सूची, ऑनलाइन पंजीयन, त्रुटि सुधार एवं चॉइस फिलिंग संबंधी सहायता प्रदान की जा रही है। संस्था प्रशासन ने इच्छुक युवाओं से हेल्प डेस्क का लाभ लेकर समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है।
प्रमुख जानकारी
ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि : 30 जून 2026
पंजीयन एवं त्रुटि सुधार : 30 जून तक
कुल सीटें : 152
न्यूनतम योग्यता : 10वीं उत्तीर्ण
सहायता हेतु : आईटीआई भीकनगांव हेल्प डेस्क
तकनीकी शिक्षा के माध्यम से रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







