दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो हमीद कुरैशी
इंदौर। शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव एवं विभिन्न स्थानों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए सेवा सेतु शिक्षा एवं जनकल्याण समिति द्वारा व्यापक ट्रैफिक जागरूकता अभियान की शुरुआत आज बड़ा गणपति चौराहा से की गई।
अभियान के अंतर्गत समिति के कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक सिग्नलों पर आम नागरिकों से ट्रैफिक नियमों के पालन हेतु संकल्प पत्र भरवाए तथा उन्हें सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात संकेतों का सम्मान करने की समझाइश दी गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व सेवा सेतु शिक्षा एवं जनकल्याण समिति के शहर अध्यक्ष श्री हिमांशु यादव द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्त एवं सुरक्षित बनाने के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक यदि यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प ले, तो सड़क दुर्घटनाओं एवं जाम की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
अभियान का शुभारंभ पश्चिम क्षेत्र यातायात निरीक्षक श्री बाबूलाल उमरावत एवं मल्हारगंज थाना एएसआई राठौड़ सिंग और शैलेश त्रिपाठी की उपस्थिति में किया गया। अतिथियों ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
सेवा सेतु शिक्षा एवं जनकल्याण समिति द्वारा यह जागरूकता अभियान आगामी दिनों में शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी संचालित किया जाएगा।
आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से
श्री मति सरिता तिवारी, संजय तिसगावकर, अंतर सिंह राजपूत, देवराज विश्वकर्मा, राजेश परमार, संदीप सोनी एवं अन्य सेवा सेतु कार्यकर्ता उपस्थित थे
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949






