दैनिक केसरिया हिंदुस्तान अमित जोशी निवाड़ी
निवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को स्थानीय बड़ी माता मंदिर परिसर में सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन और भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक अनिल जैन द्वारा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना से की गई। इसके बाद सभी ने सुंदरकांड पाठ में भाग लेकर देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा।
इस अवसर पर विधायक अनिल जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
विधायक जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि एक प्रधान सेवक के रूप में उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल पांडे, राष्ट्रीय खंगार समाज के अध्यक्ष रमेश खंगार, नगर परिषद उपाध्यक्ष सत्यदेव तिवारी, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष संजय नकीब, महेंद्र सिंह दांगी, अरविंद दांगी, विनोद प्रजापति, पवन चतुर्वेदी, कमलेश चौरासिया, पुष्पेंद्र प्रजापति, दिनेश दुबे, राजेश शर्मा, रणधीर सिंह दांगी, रमेश पटेल, अमित गुप्ता, नरेंद्र दांगी, सचिन तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949






