केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
महिदपुर। राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को निरस्त किए जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार उज्जैन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश परमार के निर्देश पर क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस के नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिदपुर एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने धरना-प्रदर्शन किया। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण बुरड़ ने बताया कि इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया तथा 4 घंटे (दोपहर 12 से 04 बजे) का मौन उपवास रखकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस, सेवादल के जिला अध्यक्ष डॉ. चैनसिंह चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अनिल आंचलिया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र मंडोरा, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश बगाना, शहर अध्यक्ष सगीर बैग सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात बताते हुए निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की तथा कांग्रेस संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।
धरना-प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल आंजना, किसान कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष ईश्वर शर्मा, मंडलम् अध्यक्ष राहुल सोलंकी, इकबाल नागौरी, अनंत शर्मा ,अनोखी शर्मा, मुमताज कुरैशी,बलवंत राठौर,आत्माराम बालेचा, पार्षद रईस कुरैशी,जाकिर मंसूरी, प्रकाश माली, प्रहलाद राठी अमृतलाल प्रजापत, शंकर दानगढ़, मोहम्मद अयूब, मदन नाडावत, रमेशचंद्र परमार, डीके राठौर, मुजाहिद नागोरी, अशोक पाठक,महेश पांचाल, अर्जुन शर्मा,मोहम्मद शाहिद, शैलेंद्र जोशी, सत्यम गेहलोत, मनीष दावरे, अजय पांचाल, इफ्तिखार नागोरी, रजनीश तिवारी, मुदस्सिर नागोरी, अयूब भाई, किशन डोडिया आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे। आभार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरुण बुरड़ ने माना।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







