केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866230
जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिले में 1395 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, आवश्यक उपचार एवं प्रबंधन किया गया।
मख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।
उन्होंने बताया कि समुदाय स्तर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर 616 गर्भवती महिलाओं की जांच एवं उपचार किया गया। इस दौरान 465 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन किया गया तथा 159 महिलाओं की सोनोग्राफी कराई गई। वहीं 115 गर्भवती महिलाओं के गंभीर एनीमिया का प्रबंधन किया गया। 15 गर्भवती महिलाओं को ब्लड ट्रांसफ्यूजन तथा 50 महिलाओं को फेरस कार्बॉक्सी माल्टोज इंजेक्शन लगाया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिविरों की मॉनिटरिंग जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, डीपीएम अर्चना राठौर, डीसीएम कमलेश मुवेल एवं एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव बोरीवाल द्वारा की गई।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







