दैनिक केसरिया हिंदुस्तान के इंदौर जिला ब्यूरो राजेश मिश्रा “गुड्डू” की खास रिपोर्ट ….
इंदौर में पानी का संकट बहुत हो रहा है इंदौर नगर निगम की पूरी कोशिश है जनता तक पानी उपलब्ध कराया जाए, शहर के मध्य में स्थित वार्ड क्रमांक 5 की बस्ती जिसमे कुछ हिस्सा मुस्लिम बस्ती का भी आता है उसके पार्षद और एमआयसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान गुड्डू भैया के अथक प्रयास से बस्ती में पानी की समस्या नही रही, पार्षद ने सभी जगह नर्मदा की लाइन पहुंचाई घर घर कनेक्शन दिए गरीब बस्ती होने से उसका शुल्क भी कम ही जमा कराया, एक समय इस वार्ड में बहुत पानी का संकट था निरंजन सिंह चौहान पार्षद बनते से ही टंकी का निर्माण किया, टंकी पर अपनी मौजूदगी में टंकी पूर्ण रूप से भरे ये ध्यान रखा, 24 घंटे जनता को समर्पित कर दिए, जहां नर्मदा लाइन नही वहां टैंकर से पानी उपलब्ध करवाया,, इंदौर शहर की जनता जल समस्या को लेकर आंदोलन कर रही थी वहीं वार्ड 5 की जनता अपने सजग पार्षद के कारण जल का कोई संकट नही झेल रही थी, अपने ही वार्ड में बोरिंग करवा कर घरों में टैंकर से पानी पहुंचाया, वार्ड का निवासी भले कांग्रेसी या कोई भी विचारधारा को हो सभी के लिए पार्षद के द्वार खुले है, मुस्लिम बस्ती में भी पार्षद ने जल संकट लगभग समाप्त हो कर दिया है, इंदौर शहर के अधिकांश वार्ड जल संकट को लेकर परेशान रहे पर इस भीषण गर्मी में पार्षद निरंजन सिंह चौहान ने। अपने वार्ड में कोई जल संकट होने नही दिया, यही कार्य पार्षद के पहचान बने हुए है !!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







