मौसम हुआ तल्ख तालाब नदियां गर्मी से बचाव की बनी सहारा

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। मंगलवार को सुबह से ही मौसम ने तल्ख तेवर दिखाये। गर्मी से बेचैन होकर लोग तालाब, नदी में जाकर नहाने को मजबूर हुए। लेकिन दोपहर बाद मौसम अचानक बदला और तेज हवाओं के साथ हुई। इससे लोग परेशान रहे।
मौसम एक बार फिर तल्ख तेवर दिखाने लगा है। मंगलवार को सुबह से ही लोग गर्मी उमस के कारण पसीने पसीने हो रहे थे। गर्मी उमस से बचने के लिए लोग तालाब नदियों में नहाते नजर आए। वही दोपहर 1:00 बजे मौसम ने अचानक पलटी मारी और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने उमस को और बढ़ा दिया। इसी बीच कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई। शाम तक लोग गर्मी उमस से परेशान रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment