राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह – जहां एक ओर आधुनिकता की दौड़ में पेड़ों की कटाई आम बात हो गई है, वहीं कुम्हारी निवासी श्री पाल जैन ने प्रकृति संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश की है। वर्षों पूर्व अपनी वाड़ी में रोपा गया आम का पौधा आज विशाल पेड़ का रूप ले चुका है। पेड़ के प्रति उनके लगाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मकान निर्माण के दौरान भी उन्होंने पेड़ को कटने नहीं दिया और भवन का निर्माण इस प्रकार कराया कि पेड़ सुरक्षित रहे।परिवार के बच्चों का भी इस आम के पेड़ से विशेष जुड़ाव है। परिवार के सदस्य मोहित जैन ने बताया कि उनके दादा स्वर्गीय कुंजीलाल जैन की याद मे पर्यावरण प्रेम का संदेश देते हुए कुम्हारी श्मशान घाट में एक पीपल का पौधा लगाया था। वर्ष 2020 में लगाया गया यह पौधा अब बड़ा वृक्ष बनने की ओर अग्रसर है और लोगों को छाया एवं शुद्ध वातावरण प्रदान कर रहा है।
प्रकृति के प्रति यह समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है। वर्तमान समय में शासन-प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन वास्तविक सफलता तब मिलेगी जब आमजन स्वयं प्रेरित होकर पेड़-पौधों की सुरक्षा और संवर्धन का संकल्प लें।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







