सरई पुलिस की बड़ी कार्रवाई 441 लीटर अवैध शराब के साथ ईको वैन जब्त, 7.70 लाख का माल बरामद

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली |जिले के सरई थाना प्रभारी राकेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। 8 जून को मुखबिर से मिली पक्की सूचना के बाद asi उपेंद्र सिंह भदौरिया के साथ टीम गठित कर 9 जून की देर रात 1:30 बजे ग्राम पोखरीटोला के इमलीडीह में घेराबंदी की गई। इस दौरान मारुति ईको वैन MP 66 ZG 7496 को रोका गया तो चालक गाड़ी छोड़कर रात के अंधेरे में फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें खाकी कार्टनों में छिपाकर रखी गई 25 पेटी देशी लाल मसाला और 24 पेटी देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई। 180ml के कुल 2450 पाव जब्त किए गए जिनमें 441 लीटर शराब थी। पुलिस ने 2 लाख 70 हजार की शराब और 5 लाख की ईको वैन समेत कुल 7 लाख 70 हजार रुपये का माल जब्त किया है। सरई थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 34(2) मप्र आबकारी अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 0442/2026 दर्ज कर जांच उप निरीक्षक लालमणि साकेत को सौंपी गई है। थाना प्रभारी राकेश साहू ने कहा, अवैध शराब के खिलाफ हमारा अभियान जारी रहेगा किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment