रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली |कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन एवं उपखण्ड अधिकारी देवसर के मार्गदर्शन मे सरई तहसील क्षेत्र अंतर्गत बृत निवास मे तहसीलदार अमित मिश्रा रात की जनचौपाल क्षेत्र मे चर्चा का विषय बनी हुई है. खास बात ये है कि ये जन चौपाल गांव में लगाई गई. इस दौरान तहसीलदार ने ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निराकरण कर कर्मचारियों को चेतावनी दी.और तहसीलदार ने ग्रामीणों से वादा किया जिन शिकायतों का निराकरण नहीं हुआ, उसके लिए कुछ समय दें. यदि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
तहसीलदार अमित मिश्रा ने विभाग के कर्मचारीयों कों निर्देशित किया जनता का कोई भी काम लंबित नहीं रहना चाहिए और बहानेबाजी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी,रात में जमीन पर बैठे दिखे तहसीलदार सुनी जनता की आवाज,कर्मचारी को ताबड़तोड़ आदेश रात में निवास वृत्त के बीच पहुंचे ग्रामीणों की भूख प्यास हुई छूमंतर जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही उनके निराकरण का प्रयास किया गया।कार्यक्रम में राजस्व विभाग, ग्राम पंचायत एवं पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर सुनवाई की गई। विशेष रूप से सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, ऋण पुस्तिका, नक्शा-खसरा व पेयजल संबंधित सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर जोर दिया गया।
तहसीलदार वृत्त निवास अमित मिश्रा ने बताया कि जन चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की जमीन संबंधी समस्याओं का समय रहते समाधान करना है, ताकि आगामी बरसात के दौरान किसी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याएं समय पर हल नहीं होने पर बड़े विवाद का रूप ले लेती हैं, इसलिए प्रशासन गांव स्तर पर पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कर रहा है। जन चौपाल में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय पटवारी, सचिव, सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







