एक्सीलेंस स्कूल में कक्षा 9वी की रिक्त सीटों पर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 16 तक

SHARE:

श्योपुर, स्थानीय संपादक बंटी सोनी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय श्योपुर में कक्षा 9वी की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जायेगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून नियत की गई है।
प्राचार्य सीताराम आदिवासी ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 9वी में राज्य स्तर से आयोजित परीक्षा में चयनित होने के पश्चात् शेष रिक्त सीटो पर प्रवेश हेतु विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किये गये है। स्थानीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन संभावित तिथि 20 जून को विद्यालय में किया जायेगा। परीक्षा में भाग लेने के लिए 8वी कक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ उर्तीण होना आवश्यक है। विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना होंगे। ऐसे छात्र जो 9वी कक्षा में प्रवेश लेना चाहते है वे प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश ले सकते है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून नियत की गई है। इच्छुक विद्यार्थी अथवा अभिभावक विद्यालय से प्रवेश फार्म प्राप्त कर विद्यालय में जमा करा सकते है। उन्होने बताया कि जिला स्तरीय शासकीय उत्कृष्ट उमावि श्योपुर में छात्र-छात्राओं के लिए पृथक-पृथक हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment