नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मो. 9977365001
श्योपुर, श्योपुर-मुरैना संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने श्री हजारेश्वर महादेव मेला के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि मेले हमारी पुरातन संस्कृति के परिचायक है। सामाजिक सौहार्द के प्रतीक मेले हमारी परम्पराओं के संवाहक है।
नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित शुभारंभ समारोह के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संजय महाना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नीरज जाट, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, श्रीमती मिथलेश तोमर, श्री दिनेश दुबोलिया, मेला अध्यक्ष श्री अकबर अली, सीएमओ श्री राधेरमण यादव, श्री गिर्राज चौधरी, श्री महेश राठौर सहित पार्षदगण आदि उपस्थित थे। इस दौरान सांसद श्री तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मेला का भ्रमण किया और पानीपुरी, आईसक्रीम आदि व्यंजनो का स्वाद लिया।
सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर द्वारा फीता काटकर तथा मेला रंगमंच पर दीप प्रज्जवलन के साथ श्योपुर के प्राचीन श्री हजारेश्वर महादेव मेले का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध भजन गायक श्री पुरूषोत्तम शर्मा बृजवासी द्वारा भजनो की शानदार प्रस्तुती दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग ने इस अवसर पर नगरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि श्योपुर का मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, इससे नगरवासियों की भावनाएं जुडी हुई है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका की ओर से मेला रंगमंच पर भजन संध्या के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम का संचालन श्री राजू तोमर द्वारा किया गया।
मेला रंगमंच पर भजन संध्या का आयोजन
नगरपालिका श्योपुर के तत्वाधान में आयोजित प्राचीन श्री हजारेश्वर महादेव मेला के शुभारंभ अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध भजन गायक श्री पुरूषोत्तम शर्मा बृजवासी द्वारा भगवान श्री राम-जानकी, श्री राधेकृष्ण, भगवान श्री शिवशंकर सहित श्री खाटूश्याम जी को समर्पित भजनो की शानदार एवं गौरवमयी प्रस्तुतियां दी गई।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







