नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
कलेक्टर श्री बालागुरू के. की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में बाढ़ आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के ने कहा कि कुशल प्रबंधन, समय पर कार्रवाई और बेहतर समन्वय से बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान होने वाली जान-माल की हानि को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में बाढ़ आपदा संवेदनशील क्षेत्रों का आकलन करते हुए वर्षाकाल के दौरान बाढ़ आपदा के नियंत्रण के संबंध में चर्चा की गई, पिछले वर्षों के अनुभव साझा किये गए और प्रभावी नियंत्रण के लिये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर ने जलभराव एवं बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन, उपकरण, नाव, संचार व्यवस्था तथा आपदा प्रबंधन दलों को पूरी तरह तैयार रखा जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी, नालों, बांधों एवं जलाशयों के जलस्तर की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित विभागों एवं प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने विद्युत, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, राजस्व तथा पुलिस विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







