विद्यार्थियों हेतु अपार आईडी निर्माण मेगा कैंपों का आयोजन

SHARE:

जिला धार से पाटीदार की रिपोर्ट

मनावर राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल एवं डीपीसी जिला शिक्षा केंद्र द्वारा 4 जून को
दिये गये निर्देशानुसार 1 जून से 30 जून तक प्रत्येक शनिवार को “मेगा अपार दिवस” का आयोजन प्रत्येक विद्यालय में किया जा रहा है । इसके तहत भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय के नेथनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत प्रत्येक विद्यार्थी की एक अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी बनाई जाती है , यह एक राष्ट्र एक छात्र आईडी है जो विद्यार्थियों को दी जाने वाली आजीवन डिजिटल पहचान है
फायदे:-
डिजिटल शैक्षणिक रिकॉर्ड
क्रेडिट ट्रांसफर
दस्तावेजों से छुटकारा
भविष्य में सरकारी योजना हेतु इस आईडी का उपयोग
इसके लिए पालक विद्यालय में संपर्क कर उनके बच्चों के आधार नंबर समग्र नंबर एवं पालक के आधार के रिकॉर्ड से यू डाइस पोर्टल पर अपलोड कर बना सकते है । अतः समय सीमा में प्रत्येक पालक विद्यालय में संपर्क कर अपने बालक/बालिका की अपार आईडी बनाने की कार्यवाही हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाकर विद्यालय में अपने बच्चों की अपार आई डी बनवाएंगे इस कार्य को वृहद रूप से समय सीमा में पूर्ण करने हेतु मेगा कैंपों का आयोजन जून माह में किए जाने के निर्देश दिए गए हे जिसमें प्रति शनिवार को विद्यालयों में अपार आई डी बनाने हेतु कैंप रहेंगे।
जिला शिक्षा केंद्र धार द्वारा 4 जून को मनावर ब्लॉक के बी आर सी, बीएसी एवं जन शिक्षक की बैठक जिले में आयोजित की गई थी उसमें जिला परियोजना समन्वयक कमल सिंह ठाकुर द्वारा सभी को विभागीय योजनाएं समय सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही अपार आईडी निर्माण हेतु विशेष कैंपों का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया इस क्रम में जनपद शिक्षा केंद्र मनावर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल ठाकुर एवं विकास खंड स्त्रोत समन्वयक किशोर कुमार बागेश्वर बीएसी भागीरथ राठौर भरत बरफा अशोक सोलंकी मांगीलाल मसाने एवं समस्त जन शिक्षक इस कार्य की सतत मॉनिटर करेंगे एवं समय सीमा में कार्य को पूर्ण करवाएंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment