घरेलू हिंसा से संरक्षण के प्रति महिलाओं को किया गया जागरूक

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह

भरुआ सुमेरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल के निर्देशन में सोमवार को मुंडेरा पंचायत भवन स्थित लीगल एड क्लीनिक में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी गणेश सिंह ने महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम एवं उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा केवल शारीरिक उत्पीड़न तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें यौन, मानसिक, भावनात्मक, आर्थिक, मौखिक एवं सामाजिक हिंसा के साथ उपेक्षा भी शामिल है। उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम की प्रमुख धाराओं तथा भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों की जानकारी देते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
पीएलवी ने घरेलू हिंसा की स्थिति में तत्काल सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन 1091, 181 तथा आपातकालीन पुलिस सेवा 112 पर संपर्क करने की सलाह दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में पंचायत सहायक नरेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment