अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र 99357 86278
दुद्धी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत दुद्धी मंडल क्षेत्र में व्यापक संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों में पहुंचकर आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस क्रम में उन्होंने लक्ष्मण धरीकार, डॉ. लवकुश प्रजापति, नंदकिशोर तिवारी, बीडर में फौजदार सिंह एवं रामलोचन तिवारी के आवास पर पहुंचकर जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर जल योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभों से अवगत कराया। साथ ही विकसित भारत-2047 के संकल्प और आत्मनिर्भर भारत अभियान की भी विस्तार से चर्चा की। जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं तथा जनता और सरकार के बीच मजबूत संवाद स्थापित करें। जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा जिला मंत्री मनोज सिंह बबलू, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, मंडल महामंत्री प्रेमनारायण सिंह, अजय चंद्रवंशी, धर्मेंद्र पाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक भी वितरित किए तथा लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। अभियान के दौरान लोगों ने भी विभिन्न योजनाओं पर अपने सुझाव और अनुभव साझा किए।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







