जमीनी विवाद में सिंदुरिया थाने के पाँच पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड

SHARE:

दिनेश कुमार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान।
मिठौरा

सिंदुरिया /महराजगंज । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव के जमीनी विवाद को लेकर पीड़ित के साथ ज्यादिति करने के आरोप में सिंदुरिया थाने के पाँच पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं और अभी संलिप्त कर्मचारियों की जाँच चल रही है।इस ख़बर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
दरअसल ग्राम सभा पतरेंगवा में जुलुसी पत्नी रामजीयावन ने गांव में स्थिति डीह की आबादी संख्या 375 क्षेत्रफल 0.0022936 एअर यानि 23.228434 वर्गमीटर जमीन रुपया 190000/-में 06 अप्रेल 2026 में जमुना देवी पत्नी कोदई से रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्ट्री कराया था इसके बाद दिनांक 18/05/2026 को उक्त जमीन को गांव के ही राजेंद्र यादव पुत्र रामकिशुन के द्वारा 50 रूपये के स्टाम्प पेपर (नोटरी )पर लिखा पढ़ी करके खरीदना बताया गया। आरोप है कि उक्त रजिस्ट्री जमीन पर आरोपी के द्वारा जबरन कब्जा करने के बाद निर्माण कराया जा रहा था तथा क्रेता जुलूसी के बैनामाशुदा जमीन को जेसीबी मशीन द्वारा जबरन कब्जा हटवाया गया था जिसपर झूलसी ने स्थानीय थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि स्थानीय थाने पर उसके प्रार्थना पत्र को नहीं लिया गया और ना ही उसके सूचना पर थाने द्वारा कोई अमल किया गया, हारथक कर पीड़िता जूलुसी पत्नी रामजीएवं ने मुख्यमंत्री सहित अन्य उच्च अधिकारियों को मिलकर तथा पत्र के माध्यम से शिकायत किया जिसके बाद जिले के आला अधिकारियों की आंखें खुली और मौके का निरीक्षण किया, कागजी निरीक्षण के बाद पता चला कि जूलुसी ने उक्त जमीन को पहले ही क्रय किया था बाद में राजेंद्र पुत्र रामकिशुन अपना सहन बताकर ग्राम प्रधान और पुलिस के हस्तक्षेप से कब्जा हटवाया एवं उसके बार-बार शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं किया।विभागीय जाँच में सिंदुरिया थाने के पाँच पुलिसकर्मी संलिप्त पाए गए जिन्हे तत्काल सस्पेंट कर दिया गया। हलाकि तत्काललीन एस ओ को अगले दिन ही बहाल कर दिया गया है लेकिन अभी भी एक महिला और एक पुरुष कांस्टेबल और एक हेड कांस्टेबल तथा एक उपनिरीक्षक निलंबित हैँ। आरोप है कि उक्त पुलिसकर्मी कब्जाधारी के पक्ष में आकर पीड़ित के साथ अन्याय किया और जबरन कब्जा कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इधर पुराने थानाध्यक्ष के स्थानांतरण के बाद पीड़िता को नए थानाध्यक्ष के आने की सूचना मिली तो थाने पर प्रार्थना पत्र देकर दुखड़ा सुनाया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment