भाजपा के दो ध्रुवों का मिलन, नगर परिषद चुनाव से पहले संगठन को मिलेगी नई ताकत

SHARE:

सैलाना। आगामी नगर परिषद चुनावों के मद्देनज़र भाजपा के दो प्रमुख ध्रुवों का एक मंच पर आना पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
क्षेत्र की पूर्व विधायक संगीता चारेल और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष क्रांति जोशी का एक होना आगामी परिषद चुनाव के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। दोनों नेताओं की सक्रियता और राजनीतिक अनुभव का लाभ निश्चित रूप से भाजपा संगठन को मिल सकता है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होना स्वाभाविक है।
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी है कि अब वे लोग असहज महसूस कर सकते हैं, जो अपने स्वार्थवश दोनों नेताओं से नजदीकियां बनाए रखते थे और उनके बीच दूरियां बढ़ाने का प्रयास करते रहे। दोनों नेताओं की एकजुटता ने ऐसे तत्वों की संभावनाओं पर विराम लगाने का काम किया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि यह एकता और समन्वय आगे भी कायम रहता है, तो आगामी नगर परिषद चुनाव में पार्टी को इसका सकारात्मक लाभ मिल सकता है। संगठनात्मक मजबूती और सामूहिक नेतृत्व के साथ भाजपा चुनावी मैदान में अधिक मजबूती से उतरती दिखाई दे रही

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment