खाचरौद। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत नगर पालिका परिषद द्वारा उत्कृष्ट कार्य करते हुए लगातार दूसरे वर्ष उज्जैन जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

SHARE:

दैनिक केशरिया हिंदुस्तान खाचरोद / कमलेश पाटीदार
भारत सरकार की अतिमहत्वपूर्ण जनहितैषी योजना प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करते हुए उज्जैन जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा ने बताया कि
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में हितग्राहियों को व्यापार करने हेतु शासन द्वारा ऋण प्रदान किया जाता हैं, जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में 15 हजार, उसके बाद 25 हजार और उसके उपरांत 50 हजार तक का ऋण व्यापार करने हेतु हितग्राहियों को प्रदान किया जाता हैं।

नगर पालिका द्वारा लगातार योजना में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नगर पालिका द्वारा योजना प्रभारी रंजना शर्मा का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया तथा इसी प्रकार भविष्य में भी लगन, मेहनत से कार्य करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर पार्षद दशरथ वाकतरिया, प्रकाश डाबी, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र धाकड़, राजेन्द्र बबलू पंड्या, पूर्व नपा उपाध्यक्ष नारायण संगीतला, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि शंकरलाल राठौड़, कर्मचारी संघ अध्यक्ष शिवसिंह रघुवंशी, नपा अधिकारी कर्मचारी योगेन्द्रसिंह तोमर, हिमांशु पिसाल, असद उल्ला खान, योगेश शर्मा, महेन्द्र गोहर, रुकमणी परमार, रीना चौहान, आकांक्षा माथुर, बबिता राठौड़, मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment