जिला कलेक्टर ने मृगनयनी म.प्र प्रदर्शनी का किया भव्य शुभारंभ प्रदेशभर के हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की सजी अनूठी प्रदर्शनी

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे!

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- छिंदवाड़ा जिले के संवेदनशील जिला कलेक्टर हरेन्द्र नारायण सिंह ने 06 जून को स्थानीय पूजा होटल मे गरिमामय वातावरण मे मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम द्वारा मध्यप्रदेश शासन के ग्रामोद्योग विभाग के प्रायोजन में आयोजित मृगनयनी मध्यप्रदेश प्रदर्शनी-2026 का शुभारंभ किया!
उक्त प्रदर्शनी 6 जून से 16 जून 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी! प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश की समृद्ध हस्तशिल्प एवं हथकरघा परंपरा को प्रदर्शित किया गया है!
इस भव्यतम प्रदर्शनी मे विशेष रूप से यहां चंदेरी की जरी एवं रेशम किनारी वाली साड़ियां महेश्वरी साड़ियां वारासिवनी एवं सौसर की सिल्क बुनाई वाले वस्त्र उज्जैन का बाटिक प्रिंट धार जिले का प्रसिद्ध बाग प्रिंट तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों के हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पाद आकर्षण का केंद्र हैं!
बहुप्रतिक्षित प्रदर्शनी में प्रदेशभर से आए लगभग 30 से 35 कारीगर एवं शिल्पी अपने उत्कृष्ट हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कर रहे हैं जिनमे प्रसिद्ध चंदेरी की साड़ियां महेश्वरी वस्त्र खादी उत्पाद बाग एवं बाटिक प्रिंट जरी-जरदोजी कार्य लेदर क्राफ्ट दरी ज्वेलरी गोंड पेंटिंग तुलसी माला कॉटन परिधान तथा लकड़ी एवं खराद शिल्प जैसी विविध कलाएं शामिल हैं!
गौरवशाली प्रदर्शनी में चंदेरी से मो.अतीय मो.अजीम एवं शेख यूनूस भोपाल से दीपक मराठे विजय कुमार शैलेन्द्र सेन सुमेर सिंह अफरोज जहां एवं अन्य शिल्पकार महेश्वर से शावेज अंसारी उज्जैन से सरिता गुप्ता डिंडोरी से राजकुमार धुर्वे देवास से दुलाल साहा सीधी से सुकीसान ग्वालियर से पिंकी एवं गति किरण शाक्य नर्मदापुरम से सुजान शर्मा सहित अनेक कारीगर अपने अदबुद्ध उत्पादों के साथ पहुंचे हैं!
इस भव्य उद्घाटन समारोह मे प्रदर्शनी प्रभारी अरविंद शर्मा मृगनयनी शोरूम प्रभारी बीएस वर्मा तांडेकर तथा बड़ी संख्या में बुनकर एवं शिल्पकार उपस्थित रहे!
आयोजकों ने जिलेवासियों से प्रदर्शनी में पहुंचकर मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला शिल्प एवं हस्तकरघा उत्पादों का अवलोकन करने तथा स्थानीय एवं पारंपरिक कारीगरों को प्रोत्साहित करने की अपील की है!

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment