रामचंद्र रावत
केसरिया हिंदुस्तान/ ब्यूरो प्रभारी महाराजगंज
महराजगंज,
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नाबालिग चालकों द्वारा संचालित मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस की जांच में पाया गया कि मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को नाबालिग चालक चला रहे थे, जो सड़क सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन है। वहीं एक बुलेट मोटरसाइकिल में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था, जिससे अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण हो रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को सीज कर दिया।
इस अभियान के तहत कुल तीन वाहनों को सीज किया गया तथा संबंधित वाहन स्वामियों और चालकों पर 86 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, मॉडिफाइड साइलेंसर और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।
यातायात विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपें तथा वाहन स्वामी अपने वाहनों में किसी प्रकार का अवैध संशोधन न कराएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







