विशेष ग्राम सभा में स्वच्छता की शपथ,स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव बनाने का लिया संकल्प

SHARE:

कमलेश रजक/जिला प्रतिनिधि

बलौदाबाजार। ग्राम पंचायत सकरी में आयोजित विशेष ग्राम सभा के दौरान जनप्रतिनिधियों पंचायत कर्मचारियों महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों एवं ग्रामीणों ने स्वच्छता की सामूहिक शपथ लेकर गांव को स्वच्छ सुंदर और स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया। ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को जन-जन तक पहुंचाना था। ग्राम सभा में उपस्थित सभी लोगों ने हाथ उठाकर शपथ ली कि वे अपने घर मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान देंगे। साथ ही खुले में कचरा नहीं फेंकने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। गांव की स्वच्छता से लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा संक्रामक बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिलती है। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। ग्राम सभा में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।
ग्राम पंचायत सकरी में आयोजित इस विशेष ग्राम सभा ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान सकरी के सरपंच हरीश कुमार फेकर सचिव हरिकिशन वर्मा उपसरपंच धनेश वर्मा पंच बीरम साहू ओमप्रकाश साहू चितरेखा साहू ललिता फेकर मनीराम साहू लता देवी साहू उर्मिला साहू शैल देवी यादव केंवरा यादव पंचराम साहू प्रेमलाल साहू लीलावती वर्मा सुनीता साहू विद्याभूषण वर्मा लेखनी फेकर रेखा टंडन कमलेश वर्मा रोजगार सहायक देवयानी साहू सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई