दैनिक केसरिया हिंदुस्तान रामकरण सूर्यवंशी जिला रिपोर्टर
रामपुरा। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश की सामाजिक संस्था बी.आर. फाउंडेशन द्वारा नीमच शहर के अंबेडकर चौराहा पर सकोरे एवं पौधे वितरण महाअभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत आम नागरिकों को निःशुल्क सकोरे एवं पौधे वितरित किए गए। तथा शहर के विभिन्न सार्वजनिक एवं प्रशासनिक स्थलों एसपी कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय, सीआरपीएफ कैंपस, केंट थाना गांधी वाटिका पर पक्षियों के लिए सकोरे लगाए गए।
संस्था के सदस्यों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का संदेश दिया। इस दौरान नागरिकों को विभिन्न प्रजातियों फूलों और पौधे के बीज भी वितरित किए गए, ताकि अधिक से अधिक वृक्षारोपण को बढ़ावा मिल सके।
संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, विद्यालय, कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण करने तथा पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लेना चाहिए।
अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं जैव विविधता के संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। संस्था पिछले 7 वर्षों से सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार ,पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत हैं
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







