केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला सूर्यवंशी (कलार) समाज छिंदवाड़ा द्वारा एक पौधा समाज के नाम अभियान का शुभारंभ खजरी स्थित कलार समाज सामुदायिक भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ किया गया!
अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण हरित आवरण में वृद्धि स्वच्छता के प्रति जागरूकता तथा समाज में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं।वृक्ष हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन) प्रदान करते हैं जलवायु संतुलन बनाए रखते हैं, वर्षा चक्र को प्रभावित करते हैं, भू-क्षरण को रोकते हैं तथा बढ़ते प्रदूषण और वैश्विक तापमान वृद्धि को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ उसकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिएइस अवसर पर जय शिव सूर्यवंशी श्रीमती फुलेश सूर्यवंशी सुनील सूर्यवंशी जीवन सूर्यवंशी रणवीर सूर्यवंशी आदि वक्ताओं नें अपने अपने विचार रखे! वक्ताओं ने आगे यह भी कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना भी उतना ही आवश्यक है समाज द्वारा प्रारंभ किया गया एक पौधा समाज के नाम अभियान आने वाले समय में व्यापक जनभागीदारी के साथ निरंतर चलाया जाएगा!
उक्त जानकारी जिला सूर्यवंशी (कलार) समाज मीडिया प्रभारी
अखिल सूर्यवंशी छिंदवाड़ा नें दी
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







