पत्रकार गोपाल राठौड़
गंधवानी/धार, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवांकुर संस्था माँ नर्मदादेवी स्वास्थ्य समिति द्वारा मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद RCPl फाउंडेशन हर हर नर्मदे समूह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
इस अवसर पर समिति के राकेश मोटसरा हरिओम मालविया पीयू गुप्ता चंदा पाटीदार पूजा मालविया पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवम पौधा का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए।
प्रधानमंत्री द्वारा संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







