जिला ब्यूरो मो. ईशाम
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
कौशांबी। थाना सराय अकिल क्षेत्र के इमलीगांव में बागीचे में मिले महिला के शव के मामले का गुरुवार को सराय अकिल पुलिस व एसओजी टीम ने सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं जांच की निगरानी की और बुधवार की रात्रि संदिग्धों से गहन पूछताछ कर जांच को सही दिशा दी। उनका उद्देश्य था कि किसी भी निर्दोष को जेल न जाना पड़े और वास्तविक अपराधी ही कानून के शिकंजे में आए। जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ग्राम खिजिरपुर कैलई उर्फ इमलीगांव निवासी अर्जुन पासी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 29 मई की रात वह अपनी बाग से घर जा रहा था,उसी समय गांव की तरफ से आ रही मृतका मनीता देवी ने मुझे गाली दे दिया। आरोपी को गाली नागवार लगी और उसे तेज गुस्सा आ गया। आवेश में आकर उसने महिला का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बांस की कोठ और बालू के ढेर के बीच में फेंक दिया तथा मृतका का मोबाइल फोन और टिफिन अपनी बाग में छिपा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर मोबाइल फोन और टिफिन भी बरामद कर लिया। पुलिस की निष्पक्ष जांच, एसपी सत्य नारायण की व्यक्तिगत मॉनिटरिंग और एएसपी अमिता सिंह के कुशल निर्देशन से जघन्य हत्याकांड का सफल खुलासा हो सका।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







