अल्ट्राटेक सीमेंट (कुकुरदी) के सीएसआर द्वारा प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण का आयोजन

SHARE:

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड कुक्रदी सीमेन्ट संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) विभाग द्वारा इकाई प्रमुख श्री पवन कुलकर्णी के दिशा निर्देश एवं एचआर प्रमुख श्री प्रतीक भटनागर के मार्गदर्शन में ग्राम ढनढनी में प्राकृक्तिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मृख्य उददेश्य किसानों को कृषि में रसायनिक खाद का उपयोग कम या नहीं करने व प्राकृतिक खाद का उपयोग बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम में 25 स्थानीय किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सियाराम हिरवानी (कृषि विकास अधिकारी), श्री शिव कुमार वर्मा (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) एवं श्री नारायण साहू (प्रशिक्षक), ग्राम ढनढनी से सरपंच प्रतिनिधि श्री रजित ध्रुव, उपसरपंच श्री भूपेन्द्र कुमार साहू की उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदी के सीएसआर प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा, दया वर्मा, एवं परमेश्वर साहू उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने जीवामृत, बीजामृत एवं देशी कम्पोस्ट के उपयोग से मिटटी की उर्वरता बढ़ाने, रसायनिक उर्वरको पर निर्भरता कम करने एवं कृषि लागत घटाने के तरीकों को समझाया। साथ ही जल संरक्षण एवं परंपरागत (देशी) बीजों के उपयोग के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। विशेषज्ञों ने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से फसलों की गुणवत्ता में सुधार होता है, जो मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी है। इस कार्यक्रम में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

सीएसआर प्रमुख द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को धन्यवाद ज्ञापित कर सभी को प्राकृतिक खेती अपनाने व मुदा परिक्षण जैसे विशेष विषय पर काम करने पर जोर दिया व कहा कि अल्ट्राटेक भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। इस पहल की स्थानीय ग्रामीणों एवं किसान संगठनों द्वारा सराहना की गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई