विशेष यातायात अभियान में सड़कों पर उतरे एसपी, नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाही

SHARE:

संजय रैकवार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

दमोह। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में शहर में विशेष यातायात जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक स्वयं विभिन्न मार्गों पर पहुंचे और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।
बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से सुरक्षित वाहन संचालन करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान के दौरान यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार, यातायात पुलिस एवं कोतवाली पुलिस बल की मौजूदगी में शहर के प्रमुख चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग की गई।
जानकारी के अनुसार कोतवाली चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों की जांच की गई। इस दौरान 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने, बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले कुछ वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर सम्मानित भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई