नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। शहर के होनहार कराटे खिलाड़ियों ने नेपाल में आयोजित माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। होनहार कराटे खिलाड़ी राजश्री कौशल ने स्वर्ण पदक जीता है। परिजनों शिक्षकों और सीनियर खिलाड़ियों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर विजेता खिलाड़ियों का ढोल धमाकों के साथ फूल माला पहनकर स्वागत किया।
काठमांडू में 29 से 31 मई तक आयोजित 12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में सीहोर की निंजा फ्यूजन मार्शल आर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। अकादमी के कोच मास्टर दीपांशु दिशावरी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के सीहोर से 12 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें से 6 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक और सम्मान प्राप्त किया गया।
कराटे खिलाड़ी राजश्री कौशल,प्रियंक भेरवे ने स्वर्ण पदक जीता तो वही तनुज मेवाड़ा ने रजत पदक और सोनम जाट ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। इसी प्रकार अंकिता सोगरवाल, दिव्यम वर्मा एवं भूमि राठौर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया है। खिलाड़ियों की इस सफलता पर खुशी का माहौल है ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







