दैनिक केशरिया हिंदुस्तान खाचरोद /कमलेश पाटीदार
खाचरौद। नगर के वार्ड 21 के पार्षद पति लखन गौहर द्वारा आये दिन फेसबुक, व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नगर पालिका परिषद एवं कर्मचारियों के विरूद्ध अनर्गल पोस्ट डालने तथा कुछ कर्मचारियों से पैसे मांगने को लेकर नगर पालिका के समस्त कर्मचारी एकजुट होकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के समक्ष पहुँचे व कार्यवाही हेतु संयुक्त आवेदन दिया। साथ ही गौहर द्वारा जिन कर्मचारियों से पैसे की मांग की गई हैं, उसकी पुख्ता सबूत की प्रति भी आवेदन के साथ संलग्न की। कर्मचारियों द्वारा आवेदन की एक प्रति थाना प्रभारी को भी प्रस्तुत करते हुए जांच कर उचित वैधानिक कार्यवाही की मांग की हैं। इस दौरान नगर पालिका के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







