सफलता की कहानी :खेत तालाब बना किसान की समृद्धि का आधार, सिंचाई संकट से मिली मुक्ति

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता में की रिपोर्ट

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाढेर में किसान श्री अवध नारायण के खेत पर खेत तालाब का निर्माण कराया गया। यह कार्य आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है। वर्षा आधारित कृषि पर निर्भर इस क्षेत्र में सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध नहीं होने से किसानों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। वर्षा समाप्त होने के बाद खेतों में नमी की कमी हो जाती थी, जिससे फसलों का उत्पादन प्रभावित होता था और किसानों की आय सीमित रह जाती थी।
मनरेगा के तहत खेत तालाब निर्माण स्वीकृत होने के बाद श्री अवध नारायण के खेत में वर्षा जल संचयन की प्रभावी व्यवस्था विकसित हुई। अब वर्षा का पानी तालाब में संग्रहित होकर लंबे समय तक सिंचाई के लिए उपलब्ध रहता है। इससे रबी एवं ग्रीष्मकालीन फसलों की सिंचाई सुगमता से हो रही है और किसान को केवल एक फसल पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। खेत तालाब के कारण वर्ष में दो से तीन फसलें लेने की संभावनाएं बढ़ी हैं।
तालाब निर्माण से खेत की जलधारण क्षमता में सुधार हुआ है तथा आसपास के क्षेत्र में भूजल स्तर पर भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। सिंचाई सुविधा मिलने से गेहूँ, चना एवं सब्जियों जैसी फसलों का रकबा बढ़ा है, जिससे कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसके साथ ही परिवार की आय में भी निरंतर सुधार आया है और आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
इस कार्य का लाभ केवल श्री अवध नारायण के परिवार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आसपास के किसानों को भी जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए प्रेरणा मिली है। खेत तालाब आज ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण, कृषि उत्पादकता वृद्धि और आजीविका संवर्धन का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है।लाभार्थी का कथन –
मनरेगा के तहत मेरे खेत में तालाब बनने से सिंचाई की समस्या काफी हद तक समाप्त हो गई है। अब वर्षा का पानी व्यर्थ नहीं जाता और मैं अधिक क्षेत्र में खेती कर पा रहा हूँ। इससे मेरी आय बढ़ी है और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। इसके लिए मैं मनरेगा योजना एवं ग्राम पंचायत का हृदय से आभारी हूँ।” मनरेगा के माध्यम से जल संरक्षण एवं किसानों की आय वृद्धि की दिशा में किए जा रहे प्रभावी प्रयासों को दर्शाती है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई