ग्राम बातरी के जंगल में आम के पेड़ से गिरा युवक गंभीर लापरवाह सिस्टम की नाकामी! रोड नहीं होने से 01 कि.मी टांगकर एंबुलेंस तक पहुंचा युवक

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव:- जनपद पंचायत जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बातरी मे आम तोड़ने चढ़ा युवक की लगभग 30 फीट की ऊंचाई से पेड़ से गिरनें से उसके सिर पर गंभीर चोट और दोनों पैर टूट गए तत्काल 108 को सूचना दी गई मौके पर पायलट अंसार खान अनीता कावल घटनास्थल पर पहुंचे जहां सड़क नहीं होने से परिजनों द्वारा पीड़ित को एक किलोमीटर तक टांग कर लाया गया!
जहाँ सरकारी अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर अवनी गुप्ता द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया और जिला अस्पताल रेफर किया गया रोड नहीं होने से हादसे में घायल बालक किशन उम्र 15 साल तड़पते हुए नजर आया लापरवाह सिस्टम की नाकाम तस्वीर सामने आई है!
अब अंदाजा लगाया जा सकता है कि जहां गर्मी के दिनों में लोगों को ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आगामी बारिश में क्या हाल होगे वही रोड नहीं होने से कई मूलभूत सुविधाओं से भी ग्रामीण वंचित नजर आ रहे हैं रोड उचित निर्माण हो तो कई सुविधाएं भी ग्रामीण जन को मिल सकेगी!*

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई