विश्व साइकिल दिवस पर जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन, युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संदेश

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत विदिशा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, विदिशा के समन्वय से विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में साइकिल के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर एक भव्य जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें छात्राओं, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को साइकिल के नियमित उपयोग के लाभों, प्रदूषण नियंत्रण, ईंधन की बचत तथा पर्यावरण-अनुकूल परिवहन अपनाने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न नारों एवं संदेशों के जरिए समाज को स्वस्थ और हरित भविष्य के लिए साइकिल को अपनाने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा साइकिल के महत्व पर आधारित नुक्कड़ नाटक (स्किट) भी प्रस्तुत किया गया। नाटक में आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं, बढ़ते प्रदूषण और यातायात संबंधी चुनौतियों को दर्शाते हुए साइकिल को एक सरल, सस्ता, स्वास्थ्यवर्धक एवं पर्यावरण हितैषी साधन के रूप में प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को विशेष रूप से प्रभावित किया।इस दौरान युवाओं को मेरा युवा भारत (MY Bharat) के “Nation’s First” अभियान से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और उनकी सकारात्मक ऊर्जा, नवाचार एवं सामाजिक भागीदारी से राष्ट्र के विकास को नई दिशा मिल सकती है।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. डी. अहिरवार ने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। डॉ. शांता अहिरवार (एनएसएस समन्वयक), श्रीमती आकांक्षा माहावेरिया (उप निदेशक, मेरा युवा भारत, विदिशा) तथा डॉ. विनीता प्रजापति (एनसीसी प्रभारी) ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए साइकिल को स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता का प्रभावी माध्यम बताया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, स्टाफ सदस्य, एनएसएस एवं एनसीसी के स्वयंसेवकों सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन और राष्ट्रहित के अभियानों से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई