स्वच्छता अभियान को गांवों में मिल रही नई गति बरबसपुर और सिरौली में प्लास्टिक अपशिष्ट बिक्री व जियो टैगिंग कार्य तेज

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर

एमसीबी/बरबसपुर
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मनेन्द्रगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बरबसपुर एवं सिरौली में स्वच्छता ग्राहियों द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट संग्रहण और जियो टैगिंग का कार्य किया गया।
बरबसपुर में स्वच्छता ग्राहियों ने बेचा प्लास्टिक अपशिष्ट–
ग्राम पंचायत बरबसपुर के स्वच्छता ग्राहियों द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन इकाई चनवारीडांड के स्वच्छता ग्राहियों को 15 किलोग्राम सफेद पन्नी, 46 किलोग्राम रंगीन पन्नी एवं 8 किलोग्राम प्लास्टिक बोतलें विक्रय की गईं। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव भी उपस्थित रहे।
सूची ऐप से किया गया जियो टैगिंग कार्य–
बरबसपुर ग्राम पंचायत में सूची ऐप के माध्यम से आंगनबाड़ी, स्कूल, सामुदायिक शौचालय सहित अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों का जियो टैगिंग कार्य भी किया गया, जिससे स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग को मजबूती मिलेगी।
सिरौली और नागोई में भी चला स्वच्छता अभियान–
वहीं ग्राम पंचायत सिरौली के ग्राम नागोई में स्वच्छता ग्राहियों द्वारा सफेद पन्नी, रंगीन पन्नी और प्लास्टिक बोतलों का संग्रहण कर उन्हें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन इकाई चनवारीडांड के स्वच्छता ग्राहियों को बेचा गया।
कई गांवों में सार्वजनिक परिसंपत्तियों की जियो टैगिंग–
ग्राम पंचायत सिरौली, नागोई, पिपरिया एवं कठौतिया में सूची ऐप के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, सामुदायिक शौचालय और नाडेप संरचनाओं का जियो टैगिंग कार्य किया गया।
स्वच्छता और डिजिटल मॉनिटरिंग को मिल रही मजबूती–
प्रशासन का कहना है कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और डिजिटल जियो टैगिंग के माध्यम से गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा रहा है। इससे न केवल स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सार्वजनिक परिसंपत्तियों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित हो सकेगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई